Categorized | लखनऊ.

नई आबकारी नीति लागू होने से राजस्व दूना हो जायेगा - जय प्रताप सिंह

Posted on 12 September 2017 by admin

13 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय रहेंगी उपस्थित

photo_jansunvayi_1भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये।
श्री सिंह ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
नयी आबकारी नीति पर पूछे गये प्रश्न का जबाब देते हुये आबकारी मंत्री ने कहा कि नयी आबकारी नीति लागू करने में अभी लगभग दो महीने का समय लगेगा, नयी आबकारी नीति लागू हो जाने से प्रदेश में आबकारी विभाग से होने वाला राजस्व लगभग दुगना हो जायेगा, ऐसा मेरा आकलन है। 9 राज्यों का भ्रमण कर और उनकी आबकारी नीति का अध्ययन कर हम यूपी की नयी आबकारी नीति बना रहे है।
50 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को जबरन रिटायर्ड करने पर पूछे गये प्रश्न का जबाव देते हुए मंत्री ने कहा कि सेवा नियमावली में पहले से यह व्यवस्था है, रिकार्ड के आधार पर बार-बार चेतावनी मिलने पर, भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण व खराब रिकार्ड होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पद से रिटायर्ड करने का प्रावधान है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 13 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहंेगी। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in