Categorized | लखनऊ.

महामहिम राष्ट्रपति जी के जनपद भ्रमण के प्रस्तावितकार्यक्रम से सम्बन्धित सभी तैयारियां समय से पूरी कर लें -अपर जिलाधिकारी

Posted on 12 September 2017 by admin

जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आगामी 14 सितम्बर 2017 को महामहिम राष्ट्रपति जी के जनपद लखनऊ के प्रस्तावित भ्रमण के अवसर पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु एक आवश्यक बैठक कलेक्टेªेट स्थित डा0ए0पी0जे0अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हमें इस प्रस्तावित यात्रा को सफल बनाने के लिए आगामी तीन दिन लगातार कार्य करना पड़ेगा। उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महामहिम राष्ट्रपति जी के प्रस्तावित कार्यक्रम सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायें। उन्होने लोक निर्माण विभाग व एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां कहीं भी सड़क मरम्मत योग्य हो उसे तत्काल ठीक करा लिया जाये। नगरग निगम को निर्देश दिये कि स्ट्रीट लाइट, सफाई, सड़कों के गडढो की मरम्मत सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें।
अपर जिलाधिकारी आपूर्ति ने यातायात व्यवस्था सही रखने के सम्बन्ध में निर्देश दिये कि ट्रैफिक सिंगनल जैसे जेब्रा लाइन, स्टाप लाइन, रोड डिवाइडिंग लाइन को पेंट करा लें और यदि जहां कहीं टैªफिक सिंगनल में कोई कमी हो तो उसे ठीक करा लें। उन्होने चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी आवश्यक स्थानों पर डाक्टरों की टीम के साथ एम्बुलेन्सो की तैनाती सुनिश्चित कराये व शहर के बडे अस्पतालों को एलर्ट रहने के निर्देश दिये कि महामहिम राष्ट्रपति जी के प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के दृष्टिगत रखते हुए सभी सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी तैयारियोॅं समय से पूरी कर लें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी श्री जितेन्द्र मोहन सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0अध्याप्ति श्री सत्य प्रकाश राय, पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल श्री देवेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रविशंकर मिश्र सहित समस्त अपर नगर मजिस्टेªेट, उपजिलाधिकारी, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in