Categorized | लखनऊ.

मानदेय के आधार पर आशुलिपिक पद हेतु आवेदन 20 तक आमंत्रित

Posted on 12 September 2017 by admin

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण( सिविल तत सीनियर डिवीजन) श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ हेतु एक आशुलिपिक निर्धारित रू0 9000/-प्रतिमाह मानदेय पर कार्य करने के लिए अनुबन्धित किये जाने हेतु पूर्ण ऋजुता, पारदर्शिता व निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए जनपद न्यायालय लखनऊ तथा कलेक्टेªेट न्यायालय के 65 वर्ष से कम आयु के सेवा निवृत्त, पूर्ण स्वस्थ एवं दक्ष आशुलिपिको से से निःशुल्क आवेदन पत्र आमंत्रित है।
उन्होने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय लखनऊ की वेबसाइट- ूूूण्मबवनतजेण्हवअण्पदध्सनबादवू अथवा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त किया जा सकता है। उपयुक्त अभ्यर्थियो का चयन आशुलिपि दक्षता परीक्षण एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। उन्होने बताया कि आशुलिपिक के सम्बन्ध में पात्र सेवा निवृत्त के समय नियोजन से सम्बन्धित अधिकारी एवं 2 प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा निर्गत अद्यतन चरित्र प्रमाण पत्र तथा पूर्ण स्वस्थ होने सम्बन्धी चिकित्सीय प्रमाण पत्र के साथ आवेदन पत्र 20 सितम्बर 2017 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय दक्षिणी खण्ड जनपद न्यायालय परिसर लखनऊ में प्रस्तुत किये जा सकते है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in