Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 10 September 2017 by admin

10 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 महेन्द्र सिंह रहेंगे उपस्थित

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री एस.पी. सिंह बघेल उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री बघेल ने बताया कि आज 102 शिकायती पत्र हमें प्राप्त हुए जिनमें से 72 समस्याओं का निस्तारण जिलाधिकारी, पुलिस अध्यक्षीक्षक एवं चिकित्साधिकारी को फोन कर तुरन्त कर दिया गया। शेष शिकायती पत्रांे के पत्र बनवाकर सम्बन्धित अधिकारियों को भेजने के लिए निर्देशित किया गया।
श्री बघेल ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 10 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 महेन्द्र सिंह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in