Categorized | लखनऊ.

वायदों को पूरा करने की राह पर योगी सरकार, खूंखार अपराधियों के सफाए से बढा पुलिस का मनोबल - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 10 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की कोशिशों से महज पांच महीने के भीतर यूपी की कानून व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कुख्यात अपराधी या तो जेल भेजे जा रहे हैं या फिर पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए जा रहे हैं। पिछले पांच महीने के दौरान साहसिक मुठभेडों में कई खूंखार अपराधी मारे जा चुके हैं वहीं पचास से ज्यादा गोली लगने के बाद पुलिस की गिरफ्त में हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने मुठभेड़ में शामिल रहे यूपी के बहादुर पुलिस के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की इच्छाशक्ति का ही नतीजा है कि पुलिस के जवानों का मनोबल बढा है और अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। प्रदेश भर में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई दिखने लगी है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान गुंडों और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ था और इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा था। पिछले चैदह सालों के दौरान अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए थे और पुलिस के हौसले पस्त हो चुके थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्पष्ट कर दिया था कि अपराधी या तो प्रदेश छोड़ दें या फिर अंजाम भुगतने को तैयार रहें। और अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। लखनऊ समेत प्रदेश के तमाम हिस्सों में बहादुर पुलिस के जवानों ने तमाम खूंखार बदमाशों को ढेर कर दिया है। ये वो अपराधी थे जिन्होंने पुलिस के जवानों पर गोलियां चलाई थीं। इसी तरह पुलिस पर हमला करने वाले पचास से ज्यादा अपराधी गोली लगने के बाद पुलिस की गिरफ्त में हैं।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई से बदमाशों और दबंगों में दहशत फैल गई है। पुलिस की ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसके लिए जिलेवार भी मोस्ट वांटेंड अपराधियों की सूची तैयार कर ली गई है और अब ऐसे अपराधियों को भी अंजाम भुगतना पड़ेगा। प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर सजग है और अधिकारियों को भी ये साफ संदेश दिया जा चुका है कि अपराध की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in