Categorized | लखनऊ.

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर प्रतिभाओं का सम्मान

Posted on 08 September 2017 by admin

कल 6 जिलों में आयोजित होगा पिछडा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह

भारतीय जनता पार्टी पिछ़डा वर्ग द्वारा पं0 दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष पर पूरे प्रदेश में पिछडे वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने के लिए ‘‘15 अगस्त से 15 सितम्बर’’ तक आयोजित होने वाली प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आज 4 जनपदों में समपन्न हुए।
आज लखीमपुर मंे आयोजित पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह में सांसद राजेश वर्मा एवं विधायक महेन्द्र यादव, संभल में सम्पन्न कार्यक्रम में गाजियाबाद के मेयर आशू वर्मा एवं क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल, सहारनपुर जिले के कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जसवंत सैनी व पूर्व विधायक लोकेश प्रजापति तथा कानपुर देहात में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह एवं पूर्व संगठन मंत्री प्रकाश पाल उपस्थित रहे।
प्रदेश मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह कार्यक्रम के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने बताया कि कार्यक्रमों के इसी क्रम में कल 09 सितम्बर को प्रदेश के 06 जनपदों में कार्यक्रम आयोजित हांेगे। कन्नौज में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री एंव प्रदेश मंत्री श्रीमती गीता शाक्य, मेरठ जिला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल तोमर एवं क्षेत्रीय मंत्री संजय कश्यप, फिरोजबाद जिला में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह एवं क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, जालौन में सांसद राजेश वर्मा एवं पूर्व मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा, कौशाम्बी में श्रीमती अनामिका निषाद एवं पूर्व मंत्री विक्रमाजीत मौर्य, चन्दौली पूर्व विधान परिषद सदस्य शिवनाथ यादव एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उत्तम मौर्य बतौर वक्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in