Categorized | लखनऊ.

सक्षम, ईमानदार, तेजतर्रार अधिकारियों की तैनाती से बनेगा ‘वाइब्रेंट यूपी’ - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 08 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्राथमिकता सक्षम, ईमानदार और तेजतर्रार अधिकारियों की तैनाती है। भाजपा सरकार लगातार अधिकारियों की निगरानी कर रही है और सुस्त तथा जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता के सरोकारों का अहसास है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने को संकल्पित है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने उन अधिकारियों को हटाया है जो सम्मानित जनता की शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण नहीं कर रहे थे। माननीय श्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सभी जिलों में जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए बने सिस्टम की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त, प्रभावी और ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र से ओतप्रोत प्रशासन देने की है। इस दिशा में लगातार कार्य चल रहा है और अच्छे अधिकारियों को उचित पदों पर तैनाती कर प्रदेश में एक पक्षपातमुक्त शासन देने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में ढिलाई करने वाले अफसरों कार्रवाई भी की जा रही है। इन फैसलों से प्रदेश की जनता में एक विश्वास का माहौल बना है। यही विश्वास का माहौल प्रदेश को ‘वाइब्रेंट यूपी’ की ओर ले जाएगा और जल्द ही यूपी देश के अग्रणी राज्यों में दिखाई पड़ेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in