Categorized | लखनऊ.

भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई से अभी और बौखलाएगी सपा - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 08 September 2017 by admin

dr-chandra-mohan-bjpभारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के पालन के क्रम में जैसे-जैसे प्रदेश सरकार भूमाफियाओं पर सख्त होती जा रही है उसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) की बौखलाहट भी बढ़ती जा रही है। पिछली 31 जुलाई तक प्रदेश में आठ हजार हेक्टेयर से अधिक ग्राम सभा की जमीन भू माफियाओं के कब्जे से छुड़वाई जा चुकी हैं। इसमें बड़े पैमाने पर सपा नेताओं के नाम पता चले हैं जिनपर कार्रवाई की जा रही है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा शासनकाल में जिस तरह से सरकार के संरक्षण में इनके चहेते नेताओं के जमीन कब्जाने के मामले सामने आ रहे हैं उससे पार्टी के मुखिया श्री अखिलेश यादव परेशान हैं। इससे ध्यान बटांने के लिए वह अपनी परिक्रमा करने वाले नेताओं से मेट्रो स्टेशन के इर्दगिर्द उपद्रव करवा रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के एकमात्र लक्ष्य को लेकर निरंतर काम कर रही हैं। प्रदेश के सभी बड़े जिलों में मेट्रो या मोनो रेल चलाने का खाका खींचा जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इसके लिए यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन के गठन की भी कवायद चल रही हैं। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विकास एजेंडे को श्री अखिलेश यादव पचा नहीं पा रहे हैं इसीलिए वे लगातार नकारात्मक प्रवृत्ति के तहत अपने कार्यकर्ताओं को प्रदेश में अराजकता फैलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रदेश सरकार सजग है और वह प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को अराजकता फैलाने की छूट नहीं देने वाली।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान जिस तरह से पुलिस ने दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है उससे भी इन अपराधियों का संरक्षण करने वाली पार्टी सपा में हताशा का माहौल है। इसीलिए सपा नेता और कार्यकर्ता प्रदेश में अराजकता फैलाने की हर संभव कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन प्रदेश सरकार अराजकता का सख्ती से दमन करने को संकल्पित है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in