Categorized | लखनऊ.

बाल कल्याण परिषद की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाये - राज्यपाल

Posted on 08 September 2017 by admin

संस्था अपने गठन के उद्देश्यों के लिए सक्रियता से कार्य करें - श्री नाईक

kcp_5199उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी एवं वार्षिक साधारण सभा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर परिषद की सभापति श्रीमती उज्जवला कुमारी, महासचिव श्रीमती रीता सिंह, सदस्य श्री एस0एस0 डंग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संस्था उत्तर प्रदेश बाल कल्याण परिषद जिस उद्देश्य को लेकर गठित की गई है, उस भूमिका में सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। सदस्यों को बैठक की सूचना देने के लिए ईमेल एवं एस0एम0एम0 का प्रयोग किया जाए जिससे सदस्यगण को बैठक की ससमय जानकारी हो। बाल कल्याण परिषद की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को प्रतियोगिता के माध्यम से बढ़ाया जा सके।
श्री नाईक ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से अपेक्षित सहयोग के लिए लिखित रूप से उन्हें अवगत कराया जाए जिससे समस्याओं को दूर करते हुए समग्रता से कार्य किया जा सके। परिषद द्वारा केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से किए गए पत्राचार की प्रति उन्हें उपलब्ध कराई जाए, जिससे संबंधित विभाग के मंत्री एवं अधिकारियों से समन्वय करके समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सदस्यगण भावी योजनाओं एवं सुझावों से परिषद के माध्यम से उन्हें अवगत कराएं।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया जाएगा जिसमें अनेक प्रकार के सांस्कृतिक एवं प्रतियोगात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि संस्था द्वारा गत वर्ष 9 बच्चों को पुनर्वास कर एडाप्ट कराया गया है। संस्थान ने अंधता निवारण कैम्प के माध्यम से 1,220 लोगों के आंख का आपरेशन कराया गया तथा 13 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। बैठक में संस्था द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में संस्था के गत वर्ष के लेखों को प्रस्तुत किया गया तथा उनका अनुमोदन किया गया। वित्तीय वर्ष 2017-18 के अनुमानित आय-व्यय लेखोें को भी बैठक में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in