Categorized | लखनऊ.

हमारी पार्टी सत्य के साथ है अन्याय के खिलाफ है- रीता बहुगुणा जोशी

Posted on 08 September 2017 by admin

rb-joshi-photo_108 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह रहेंगे उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का निराकरण कैबिनेट मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने किया। आज 126  शिकायतें आई जिसमें ज्यादातर मामले पूर्व शासन काल में जमीनों को कब्जा करने को लेकर थे। जिसको देखकर यह लगता है कि कोई गांव, ब्लाक, तहसील ऐसी नही है जहां पूर्ववर्ती सरकार के लोगों द्वारा जमीनों पर कब्जे न किये गये हो और गरीबों को प्रताड़ित न किया गया हो।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री रीता जोशी ने कहा कि 126 शिकायतों में से दो दर्जन मामलों पर मैंने डीएम और एसएसपी से बात की तथा 82 मामलों का त्वरित निस्तारण किया। श्रीमती जोशी ने पत्रकारों सवाल करते हुए कहा कि इससे पूर्व किसी भी सरकार के मंत्रियों को प्रतिदिन जनता की शिकायतों को सुनते देखा गया है क्या ? आप सरकार की गम्भीरता देखिए चाहे भ्रष्टाचार हो, अनैतिक कार्य हो अथवा भी कोई आपरधिक कार्य करेगा तो हम सभी मंत्री मिलकर उसके खिलाफ कार्यवाही करेंगे। हमारी पार्टी सत्यनिष्ठा से अन्याय के खिलाफ है।
श्रीमती जोशी ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति हमारी सरकार जीरों टालरेंस रखती हैं हमलोग एक लोकतान्त्रिक सरकार चला रहे हैं, किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को छोड़ा नहीं जायेगा। इसी क्रम के तहत एक नहीं सैंकडों अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रान्सफर हो चुका है। हमारे मुख्यमंत्री एवं हम सभी मंत्रीगण अपने अपने विभाग में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देंगे, जो भी उसमें लिप्त पाया जायेगा  उस पर जरूर कार्रवाई होगी। जनसुनवाई में मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद जनसमस्याओं के निराकरण में मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 08 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापित एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in