Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने प्रदेश मुख्यालय से किया बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत सामग्री रवाना

Posted on 08 September 2017 by admin

rita-bahugna-joshiभारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय से कैबिनेट मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने बाढ़ राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर सम्बोधित करते हुए श्रीमती जोशी ने कहा कि पूरी भाजपा बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है, उनकी हर संभव सहायता पार्टी व सरकार कर रही है। अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में करोडों की राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। इस आपदा की घड़ी में पार्टी के कार्यकर्ता अनवरत  राहत सामग्री एकत्रित कर रहे है।
श्रीमती जोशी ने कहा कि इस विपत्ति की खड़ी में हम त्रासदीं झेल रहे लोगों की रोजमर्रा की जिन्दगी में काम आने वाली वस्तुओं को पूरा करने का अथक प्रयास कर रहे है। जबतक उन जलभराव क्षेत्रों से जन जीवन सामान्य नहीं हो जायेगा तबतक संगठन उनके सहयोग के  लिए  प्रयास रत रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी अतुल अवस्थी, चैधरी लक्ष्मण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, प्रदेश सहसम्पर्क प्रमुख तरूण कान्त त्रिपाठी, कुमार अशोक पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय, अभय सिंह, आशीष भटनागर, मंयक जोशी, स्वराज विश्वास, नीलम सिंह, मनोज पाल, हरशरण लाल गुप्ता, पीयूष दीवान, अतुल वर्मा, माया सिंह, अरबिन्द यादव, बविता सोनकर मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in