महेन्द्र नाथ के प्रथम आगमन पर बम बम बोला काशी

Posted on 07 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज बनारस के दौरे पर थे। अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह उनका पहला प्रवास है। इस अवसर पर उन्होने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठों के सम्मान व नौजवानों के योगदान से पार्टी को और नई उंचाईयों पर ले जाना है। भाजपा के कार्यकर्ता समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते है। श्री पाण्डेय ने कहा जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के गौरव को बढ़ाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। उसी प्रकार हम सभी को राष्ट्र के निर्माण में भरपूर योगदान देना चाहिए। kashi-photo-_dr-mn-panday_4
प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने मा0 प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति हृदय से आभार व्यक्ति किया। की मुझ जैसे कार्यकर्ता पर उ0प्र0 जैसे बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने प्राण पर्ण से पार्टी संगठन को विस्तार देने के लिए कार्य किया है। आज उसका प्रतिफल है कि भाजपा दुनिया की सबसे बडी पार्टी है। और प्रदेश में पंचड बहुमत से सरकार बनाने के साथ-साथ देश के 70 प्रतिशत हिस्से पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा जिन्दा दिल कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो अपनी कत्र्तव्य निष्ठा के प्रति सचेष्ठ होकर सरकार बनने के बाद भी निरंतर समाज में काम कर रही है। आज हमारे आपके ऊपर जो जिम्मेदारी है वह लोक कल्याण के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने की है। संविधान मर्यादा देता है और सरकार लोक कल्याणकारी राजकीय स्थापना के लिए बनती है।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे आज अपनी कर्मभूमि वाराणसी मे प्रदेश की कमान सम्भालने के बाद पहली बार पहुंचे इस अवसर पर भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर पांडे का माल्यार्पण कर गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया। आज जैसे ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर डॉक्टर पांडे पहुंचे तो kashi-photo-_dr-mn-panday_3माला पहनाने वाले कार्यकर्ताओं मै होड मच गई कार्यकर्ताओं के उत्साह का यह आलम रहा कि कि डॉक्टर पांडे को एयरपोर्ट परिसर से निकलने मै डेढ़ घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया लेकिन माल्यार्पण करनेवाले कार्यकर्ता की लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही थी।कार्यकर्ताओं के जोश से गदगद प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पांडे अभिभूत हो गएै
इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य,राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा, केदारनाथ सिंह, सुशील सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, साधना सिंह, डॉक्टर राकेश त्रिवेदी, शंकर गिरी, महेश चंद्र श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह, अशोक चैरसिया, नागेंद्र रघुवंशी, धर्मेन्द्र सिंह, आशीष बघेल, विधयासागर राय, राजकिशोर सिंह, हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरी, नवीन कपूर, काशी नाथ अकेला, निर्मिला सिंह पटेल, डॉक्टर वीणा पांडे, अशोक तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्याय, संजय कपूर, प्रभात सिंह, करूणेश शर्मा, अशोक मिश्रा, जगदीश तिवारी, उमेश दत्त पाठक, पवन चैबे, अमित पांडे,एंव क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज, विधायक अवधेश सिह, चंद्रिका मंडी मे विधायक कैलाश सोनकर, जे.के इंटरनेशनल पर अशोक मिश्रा, रमेश मिश्रा, आर. टी. ओ आफिस पर गौतम सिंह, अशोक सिंह, संजय मौटल्स पर राजेंद्र सिंह, आजाद गौतम, सातो महुआ हनुमान मंदिर पर जयनाथ मिश्रा, विनोद पांडे, गजेंद्र सिंह, अशोक सेठ, रामदेव वर्मा, लक्ष्मी हास्पिटल पर डाक्टर अशोक राय, सराँयकाजी मै रिंकू तिवारी, मुकेश सिंह, हरहुआ हनुमान मंदिर पर अवधेश पांडे, कौशलेंद्र सिंह, कोईराजपुर मै कैलाश अकेला, जयप्रकाश पांडे, वनवासी कल्याण आश्रम पर जयनाथ मिश्रा, दिनेश मौर्या, तरना पर रमेश सिंह, सुनील सिंह, मीना तिवारी, पंकज त्रिपाठी, चन्द्रशेखर सिंह, उमेश दत्त पाठक, अखण्ड सिंह, रामप्रकाश दुबे, ज्ञानेन्द्र सिंह, भोला उपाध्याय, इन्द्रजीत सिंह, अमृत सिंह, जय प्रकाश पाण्डेय, रन विजय सिंह एवं बृजेश पांडे ने स्वागत किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in