खेल एंव कला संगम

Posted on 07 September 2017 by admin

पं.दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित खेल एवं कला संगम कार्यक्रम के अन्तर्गत आज प्रदेश मत्री अनूप गुप्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि ‘खेल एंव कला संगम‘ के त्रिदिवसीय उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम उपस्थित रहे।
pradesh-mantri-_anoop-gupta_-shamli_photo_1यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खेल एवं कला संगम कार्यक्रम के प्रभारी अवश्नी त्यागी ने बताया कि 27 अगस्त को खेल दिवस से प्रारम्भ होकर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाले ‘खेल एवं कला संगम‘‘ कार्यक्रम के तहत अभी तक आयोजित खेल में 10 जिलो में 6295 प्रतिभागियों ने भाग लिया जहां दर्शकों की उपस्थिति 15000 रही, इस प्रकार 10 जिलों में सम्पन्न खेलों के दौरान कुल 21295 लोगों का सहभाग रहा।
इसी प्रकार सांस्कृतिक गतिविधयों से जुडे कला संगम कार्यक्रम में आयोजित 21 जिलो के कार्यक्रमों में 5111 प्रतिनिधियों ने सहभाग किया जहां 11585 दर्शकों के साथ कुल 16676 लोगों की सहभागिता हुई, इस प्रकार अभी तक आयोजित खेल एवं कला संगम कार्यक्रम के तहत 31 जिलों में 11406 प्रतिभागियों तथा 26585 दर्शक समेत कुल संख्या 37971 रही। pradesh-mantri-_anoop-gupta_-shamli_photo_2

श्री त्यागी ने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश के अन्य जिला के केन्द्रों पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थित संगठन की तरफ से सुनिश्चित की गई है कार्यक्रम का आयोजन 25 सितम्बर तक प्रदेश के सभी जिलों में सम्पन्न कर लिए जायेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in