Categorized | लखनऊ.

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग

Posted on 07 September 2017 by admin

राजधानी लखनऊ में स्थापित डॉ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय में शिक्षण से सम्बन्धित हो रही समस्याओं और समुचित शिक्षण व्यवस्था न होने के विरोध में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने पर जिस प्रकार प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर विगत 31 अगस्त को दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया है, कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह ने जारी बयान में कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य श्री दीपक सिंह ने विश्वविद्यालय में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं द्वारा इस प्रकार के अमानवीय कृत्य के विरोध में किये जा रहे धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर समर्थन किया और उनके साथ धरने पर बैठे। उन्होने छात्र-छात्राओं की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया और इस मुद्दे को सदन में उठाने का आश्वासन दिया।
प्रवक्ता ने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश में विशेषकर सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों के लिए स्थापित किया गया है। इस विश्वविद्यालय में दिव्यांग दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर किया जाना चाहिए किन्तु विश्वविद्यालय में विभिन्न शिक्षण समस्याओं को लेकर छात्रों द्वारा आवाज उठाया गया जो कि सर्वथा न्यायोचित है। दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी जायज मांगों के लिए जिनमें ब्रेल प्रेस एवं ब्रेल पुस्तकालय का पूर्ण अभाव, ध्वन्यांकन स्टूडियो एवं ध्वन्यांकित पुस्तालय का अभाव, ई-टेक्स्ट पुस्तकालय का अभाव, संगीत विभाग का पूर्णतः अभाव, चिकित्सा सुविधाओं का अभाव, दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के लिए कम्प्यूटर एवं स्कैनिंग सुविधाओं का अभाव, दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के लिए खेल सामग्री, प्रशिक्षण आदि का पूर्णतः अभाव, दृष्टिबाधित छात्रावास में वाचकों का पूर्णतः अभाव, छात्र-छात्राओं के लिए उपयोग में आने वाले सहायक उपकरणों का अभाव, शोध विद्यार्थियों के लिए किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति का न होना, शिक्षा शुल्क में मात्र कागजों पर छूट दिया जाना, सकलांग-विकलांग में बहुत अन्तर होने जैसी विभिन्न समस्याओं को दूर किये जाने की मांग कर रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर करने के बजाय उन पर बर्बर लाठीचार्ज करना प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग करती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in