Categorized | लखनऊ.

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ की बर्न यूनिट को एक माह के अन्दर चालू करने के निर्देश दिए

Posted on 05 September 2017 by admin

आजमगढ़, जालौन, अम्बेडकरनगर, बांदा तथा झांसी के राजकीय मेडिकल काॅलेजों के 500 शैय्याओं के चिकित्सालयों के सभी
कार्य मार्च, 2018 तक प्रत्येक दशा में पूरे किए जाएं

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन ने किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ की बर्न यूनिट को एक माह के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आजमगढ़, जालौन, अम्बेडकरनगर, बांदा तथा झांसी के राजकीय मेडिकल काॅलेजों के 500 शैय्याओं के चिकित्सालयों के सभी कार्याें को मार्च, 2018 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं।
श्री टण्डन यहां आहूत एक बैठक में उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में अधिकारियों द्वारा चिकित्सा शिक्षा मंत्री को आश्वस्त किया गया कि किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के परिसर में प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बर्न यूनिट का निर्माण कार्य सितम्बर, 2017 तक पूर्ण करते हुए एक माह के अन्दर इसे चालू कर दिया जाएगा। ज्ञातव्य है कि शताब्दी अस्पताल फेज-2 का निर्माण कार्य माह अगस्त, 2017 में पूर्ण कराया जा चुका है।
बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 के0के0 गुप्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in