Categorized | लखनऊ.

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने तिलक लगाकर दी विधान परिषद प्रत्याशियों को विजयी होने की शुभकामना, जूलूस लेकर भाजपा कार्यालय से नामांकन कराने पहुंचे

Posted on 05 September 2017 by admin

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उप मुख्यमंत्री श्री केशव मौर्या जी, उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं ऊर्जा राज्यमंत्री श्री स्वतंत्रदेव जी और विज्ञान एवं प्रोधोगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, आईटी व व वक्फ राज्यमंत्री श्री मोहसिन रजा जी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्रनाथ पाण्डेय जी की मौजूदगी में आज विधान परिषद के लिए अपना नामांकन किया। विधान परिष्द के लिए भारतीय जनता पार्टी के ये सभी उम्मीदवार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में एकत्र हुए। यहां प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्रनाथ पाण्डेय जी ने तिलक लगाकर सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी, जिसके पश्चात जुलूस लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का काफिला नामांकन के लिए पहुंचा।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विधानपरिषद की पांच सीटों के लिए श्री योगी आदित्यनाथ जी, श्री केशव मौर्या जी, श्री दिनेश शर्मा जी, श्री स्वतंत्रदेव जी और श्री मोहसिन रजा जी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जेपीएस राठौर और अशोक कटारिया जी की देखरेख में पूरी की गई। सुबह दस बजे के करीब मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों समेत पार्टी के सभी प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र पाण्डेय जी ने सभी प्रत्याशियों को विजयी होने की शुभकामानाएं दीं। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी प्रत्याशी जुलूस लेकर विधानसभा के नामांकन कक्ष में पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया पूरी की।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, कैबिनेट सुरेश खन्ना मंत्री,सतीश महाना, राजेश अग्रवाल गोपाल टण्डन, धर्मपाल सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिह चैहान, एसपी सिंह बघेल, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजभर, ब्रजेश पाठक, राजेन्द्र प्रताप सिंह, नन्दगोपाल गुप्ता‘नन्दी‘, सत्यदेव पचैरी, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, उपेन्द्र तिवारी, डाॅ0 महेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह चैधरी, धर्म सिंह सैनी, स्वाति सिंह, राज्यमंत्री गुलाबो देवी, जय प्रकाश निषाद, अर्चना पाण्डेय, गिरीश यादव, प्रकाश शर्मा, आशुतोष टण्डन, अश्वनी त्यागी, श्रीमती कान्ताकर्दम, जसवन्त सैनी, रामनरेश रावत, सुरेश राणा, बाबूराम निषाद, राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, पंकज सिंह, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, श्रीमती गीता शाक्य, कौशलेन्द्र सिंह, गोबिन्द नारायण शुक्ला, श्रीमती रंजना उपाध्याय, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेशचन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह, धर्मवीर प्रजापति, सुभाष यदुवंश, श्रीमती मंजू दिलेर, शंकर गिरि, प्रदेश प्रदेश सह कोषाअध्यक्ष नवीन जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्रा, डाॅ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, शलभ मणि त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, समीर सिंह, हिमांशु दुबे, प्रदेश सह सम्पर्क प्रमुख तरूणकान्त त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी और भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in