Categorized | गोरखपुर

मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ जी महाराज व ब्रह्मलीन महन्त अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर गोरखनाथ मन्दिर में आयोजित साप्ताहिक श्रीराम-कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ किया

Posted on 04 September 2017 by admin

धर्म से सदाचार की प्रेरणा मिलती है तथा धार्मिक कथाएं हमें
सदाचार की भावना से जोड़ती हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों और समाजसेवियों द्वारा
बाढ़ पीड़ितों की मदद की भी सराहना की

press-11उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ जी महाराज व ब्रह्मलीन महन्त अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर गोरखनाथ मन्दिर में आयोजित साप्ताहिक श्रीराम-कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि धर्म से सदाचार की प्रेरणा मिलती है तथा धार्मिक कथाएं हमें सदाचार की भावना से जोड़ती हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में श्रीराम-कथा के विभिन्न प्रसंगों पर भी प्रकाश डाला।press-2
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर गोरखपुर में आयी बाढ़ के सम्बन्ध में गोरखपुर के व्यापारियों और समाजसेवियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के लोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में खाद्य सामग्री के पैकेट बाढ़ पीड़ितों को भेजते थे, जिससे कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज व सिद्धार्थनगर के बाढ़ पीड़ितों को दुःख की घड़ी में सहायता मिली। यह एक धर्म कार्य है, जो बाढ़ की विभीषिका के दौरान देखने को मिला।
इस दौरान दिगम्बर अखाड़ा के महन्त सुरेशदास जी महराज, कथा वाचक रामानन्द जी महराज सहित बड़ी संख्या में सन्त, जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in