Categorized | लखनऊ.

ईद-अल-अज़हा (बक़रीद) के त्योहार की हार्दिक बधाई

Posted on 02 September 2017 by admin

वरिष्ठ समाजवादी नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने समस्त देशवासियों व ख़ासकर उत्तर प्रदेश के लोगों को ईद-अल-अज़हा (बक़रीद) के त्योहार की हार्दिक बधाई व दिली शुभकामनायें दी हैं ।

उन्होंने कहा है कि ईद-उल-अजहा का पर्व बलिदान का पर्व है और सभी को गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता करने के लिये तत्पर रहने की प्रेरणा देता है । उन्होंने आशा व्यक्त की कि ईद-उल-अजहा का पर्व देश में भाईचारा, सहयोग और शांति को अधिक मजबूती प्रदान करेगा ।

वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि ईद-उल-अज़हा का त्यौहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है । उन्होंने इस त्यौहार को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in