Categorized | Latest news, मथुरा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय समन्वय बैठक

Posted on 02 September 2017 by admin

img-20170901-wa0012श्रीधाम वृंदावन में प्रारंभ हुई तीन दिवसीय समन्वय बैठक

img-20170901-wa0013राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक प.पू. श्री मोहन राव भागवत जी और सर कार्यवाह श्री भय्याजी जोशी द्वारा भारत माता की प्रतिमा को पुष्पार्चन कर शुक्रवार को त्रिदिवसीय समन्वय बैठक का प्रारम्भ हुआ।
img-20170901-wa0011
सह सरकार्यवाह श्री सुरेश जी सोनी ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि भारत की प्राचीन आध्यात्मिक विचारधारा को लेकर हम सभी संगठन समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। बदलते हुए विश्व परिदृष्य, देश की परिस्थति और अपने संगठन की स्थिति का योग्य आंकलन करते हुए हम सभी को अपने क्षेत्रों में आगे बढना है। किसी भी कार्य के उपेक्षा, विरोध और स्वीकार यह तीन पड़ाव होते है, पहले दो पड़ाव पार कर हम समाज में स्वीकृति का अनुभव कर रहे हैं। विश्व परिदृश्य, देश की वर्तमान स्थिति और अपने संगठन की सांगठनिक स्थिति का योग्य आकलन एवं समझ हो, इस हेतु से अनेक विषयों पर यहां तीन दिन में चर्चा होगी। अपने बहिर जगत और अंतर जगत के बीच समन्वय साधते हुए हमें परस्पर समन्वय के साथ आगे बढना है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in