Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने सुनी जनता की शिकायतें

Posted on 03 September 2017 by admin

03 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रहेंगे उपस्थित
photo-jan-sunvayiभारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का निराकरण कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। श्री खन्ना ने बताया कि आज जन सहयोग केन्द्र पर 129 के शिकायतें आई जिनमें से 78 शिकायतों का निस्तारण तुरन्त कर दिया गया। ज्यादातर मामले जमीन से जुड़े एवं आपसी विवाद एवं पुलिस से संबंधित तथा कुछ मामले स्थानांतरण से संबंधित रहे। संबंधित विभागों एवं उससे संबंधित अधिकारियों को फोन कर उचित कार्यवाही करते हुए समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जन सुनवाई में मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 03 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in