Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने बाढ़ आपदा राहत सामग्री के वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

Posted on 29 August 2017 by admin

राज्य सरकार प्रदेश की बाढ़ प्रभावित जनता को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है

बाढ़ से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने में सरकार के प्रयासों में विभिन्न संगठनों व समाज सेवियों की भागीदारी से राहत कार्य को गति मिलती है

राहत सामग्री प्रदेश के वित्त मंत्री के सौजन्य से उपलब्ध करायी गयी

press-8उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर बाढ़ आपदा राहत सामग्री के वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। जनपद गोरखपुर के बाढ़ प्रभावितों के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा यह राहत सामग्री प्रदेश के वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के सौजन्य से उपलब्ध करायी गयी। मुख्यमंत्री जी ने इसे बाढ़ राहत अभियान में एक महत्वपूर्ण सहयोग बताया। ज्ञातव्य है कि राहत सामग्री के प्रत्येक पैकेट में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 5 किलो आलू के साथ-साथ दाल, नमक, बिस्किट, मोमबत्ती, माचिस आदि शामिल हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की बाढ़ प्रभावित जनता को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने में सरकार के प्रयासों में विभिन्न संगठनों व समाज सेवियों की भागीदारी से राहत कार्य को गति मिलती है। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए विभिन्न संगठन और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग आगे आए हैं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी सहित अन्य अधिकारी तथा जनपद शाहजहांपुर के श्री रामचन्द्र अग्रवाल एवं श्री रमाकान्त मोदी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in