Categorized | आजमगढ़

अखिलेश का मोदी व योगी सरकार पर करारा हमला

Posted on 30 August 2017 by admin

भाजपा की नहीं बनेगी केन्द्र में अगली सरकार: अखिलेश

योगी सरकार पर भी निशाना साधा
बोले- गोरखपुर के मृत बच्चों के परिजनों की क्यों नहीं करते मदद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में केन्द्र में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। श्री यादव ने कहा कि यह सरकार किसानों और नौजवानों की नहीं है। तीन साल से ज्यादा समय हो गया लेकिन सरकार ने अभी तक कोई वादा पूरा नहीं किया।

आजमगढ़ के जीयनपुर में बुधवार को अायोजित शहीद मेले के अवसर पर शहीद फौजी राम समुझ यादव की प्रतिमा अनावरण अौर कई शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ कह रहे हैं कि पुलिस नहीं सुधरी तो डॉयल 100 नंबर की सेवा बंद कर देंगे। सरकार किसकी है? मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार क्यों नहीं रोक पा रहे हैं? हमारे समय में यही पुलिस अच्छी थी। भाजपा सरकार आते ही खराब कैसे हो गयी। लेकिन वे जान लें कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार ऐसे ही जारी रहा तो 2019 में जनता उनकी पार्टी को ठीक कर देगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का जिक्र करते हुए सपा रे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार ने इस एक्सप्रेस वे के नाम से समाजवादी शब्द हटा दिया। सच्चाई यह है कि यह सरकार एक्सप्रेस वे बना ही नहीं सकेगी। सपा की सरकार फिर से बनती तो यह एक्सप्रेस वे जरूर बनता। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस वे के लिए बजट में कोई पैसा ही अावंटित नहीं किया। वह केन्द्र सरकार के भरोसे है। केन्द्र सरकार भी अब कार्यकाल पूरा करने से पहले एक ही बजट ला पाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर योगी सरकार को वाकई यह एक्सप्रेस वे बनानी है तो केन्द्र की भाजपा सरकार के अगले साल अाने वाले अाखिरी बजट में ही पूरे पैसे का बंदोबस्त करवा ले क्योंकि उसके बाद तो इनकी सरकार बननी नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग बेहद होशियार हैं। ऐसे झूठ बोलते हैं कि जनता भरोसा कर लेती है। उन्होंने समाजवादियों से अपील की कि वे यह सोचें कि क्या कह कर भाजपा के झूठे वादों पर जनता के भरोसा कर लेने को रोकें अौर अपने सच्चे वादों पर यकीन दिलाएं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास का रास्ता वही है, जिसे समाजवादियों ने शुरु किया था। हमने आगरा से लखनऊ तक एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया। उस पर लड़ाकू विमान उतार कर उद्घाटन कराया। यह एक्सप्रेस वे आने वाले समय में सेना की भी मदद करेगा। उन्होंने

उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने के नाम पर केन्द्र में सरकार बनाने वाले अब न्यू इंडिया की बात करने लगे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या हैं अच्छे दिन और क्या है न्यू इंडिया। न्यू इंडिया तब बनेगा जब किसान और जवान खुशहाल होंगे लेकिन केन्द्र और राज्य की सरकारें लोगों के लिए कोई काम नहीं कर रही हैं। केन्द्र सरकार ने तो लोगों का सारा पुराना नोट जमा करा लिया। अब तो उसके पास बहुत पैसा है लेकिन फिर भी सरकार लोगों की मदद नहीं कर रही है। अखिलेश ने कहा कि किसान अनाज पैदा कर लोगोंं का पेट भरता है और किसानों के बेटे सीमा की निगरानी कर लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं। फौज में ज्यादातर जवान गांव के किसानों के बेटे है। हमें अपने जवानों और सेना पर गर्व है, जो विषम परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा कर रही है।

प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि कहावत है कि पूत के पांव पालने में ही नजर आते हैं। प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में विफल होती जा रही है। भाजपा सरकार की सच्चाई जनता के सामने आने लगी है। गोरखपुर में मासूम बच्चों की मौत हो गयी लेकिन सरकार ने किसी बच्चे के परिजन की कोई मदद नहीं की। सपा की सरकार में जब लोगों को मदद दी जाती थी तो भाजपा के लोग अारोप लगाते थे कि मुसलमानों की मदद ज्यादा की जा रही है। श्री यादव ने कहा कि अब तो उनकी सरकार है तो वे क्यों नहीं मदद कर रहे है। श्री यादव ने कहा कि गोरखपुर में अक्सीजन की कमी से मरने वाले मासूम बच्चों में ज्यादातर हिन्दुओं और गरीब पिछड़े, दलितों के बच्चे थे। सरकार ने क्यों मदद नहीं की? उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मदद की परंपरा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने अपनी सरकार में शुरू की थी।

यश भारती सम्माान को लेकर अखिलेश ने प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नेताजी ने यह सम्मान शुरू किया था। अमिताभ बच्चन को भी यह सम्मान मिला है। हमार सरकार ने भारतीय फौज के कई अफसरों के अलावा अन्य कई क्षेत्रों में उपल्बधियां हासिल करने वाले लोगों को यश भारती सम्मान दिया। हाकी के जादूगर ध्यानचंद के बेटे को भी यश भारती दिया। भाजपा की सरकार ध्यानचंद के बेटे को यश भारत के तहत मिल रही पेनशन छीनने का काम कर रही है। पर भाजपा के लोग आरोप लगाते हैं कि कि हमने अपने लोगों को दे दिया, हम तो कह रहे हैं कि आप भी अपने लोगों को पुरस्कार दे दो। हमने तो पुरस्कार में 11 लाख रुपए दिया। केन्द्र में भी भाजपा की सरकार है, धनराशि ज्यादा बढ़कर दे दीजिए। पेंशन राशि भी 50 हजार से एक लाख दे दीजिए, आपको किसने रोका है।

जनसभा में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, विधानपरिषद में नेता विपक्ष अहमद हसन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in