Categorized | लखनऊ.

माननीय अध्यक्ष, विधान सभा ने डा0 डेनजिल जे0 गोडिन को वि0स0सदस्यता की शपथ दिलाई

Posted on 28 August 2017 by admin

dsc_0015उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक द्वारा संविधान के अनुच्छेद.333 के उपबन्धों के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान सभा की सदस्यता के लिये नाम निर्देशित भारतीय एंग्लो समुदाय के डा0 डेनजिल जे0 गोडिन ने आज माननीय अध्यक्षए विधान सभाए उ0प्र0 श्री हृदय नारायण दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर विधान सभा की सदस्यता की शपथ ग्रहण की ।
विधान भवन के अपने कार्यालय कक्ष में श्री दीक्षित ने श्री गोडिन को शपथ दिलाने के उपरान्त उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्य संचालन नियमावली एवं भारत के संविधान की प्रति भेंट की। इस अवसर पर श्री गोडिन के परिवारीजन व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in