Categorized | वाराणसी

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी के गोइठहां सीवरेज ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट का निरीक्षण किया

Posted on 28 August 2017 by admin

गोइठहां सीवरेज ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट का निर्माण कार्य
दिसम्बर तक पूरा कराएं: मुख्यमंत्री

एस0टी0पी0 का निर्माण हो जाने के बाद वाराणसी शहर
में सीवरेज की समस्या का समाधान हो जाएगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी के गोइठहां स्थित 120 एम0एल0डी0 के निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट का निरीक्षण किया। मौके पर 64 फीसदी कार्य पूर्ण होने की जानकारी पर उन्होंने अभियान चलाकर 31 दिसम्बर, 2017 तक प्रत्येक दशा में सीवरेज ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट का कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एस0टी0पी0 का निर्माण हो जाने के बाद वाराणसी शहर में सीवरेज की समस्या का समाधान हो जाएगा।
चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान प्रदेश के विधि, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री डाॅ0 नीलकंठ तिवारी सहित जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in