Categorized | वाराणसी

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी के कैण्ट थाने का औचक निरीक्षण किया

Posted on 28 August 2017 by admin

थानों में आने वाले छोटे से छोटे मामलों का
त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश

press-151उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने दो दिवसीय जनपद वाराणसी दौरे के दूसरे दिन कैण्ट थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किए जाने पर जोर देते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों पर समाधान दिवस के मौके पर भूमि विवाद के आने वाले मामलों में आवश्यकतानुसार हर हालत में 3 दिन के अन्दर पैमाइश की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि लगभग बड़ी घटनाओं में भूमि विवाद प्रमुख होते हैं। यदि भूमि विवाद के प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कराया जाए, तो सम्भावित बड़ी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने थानों में आने वाले छोटे से छोटे मामलों का त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए, ताकि सम्भावित बड़ी घटनाओं पर रोक लग सके। press-141
विभिन्न मामलों में थाना परिसर में बेतरतीब तरीके से रखे बन्द वाहनों पर नजर पड़ते ही मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों की टीम बनाकर वाहनों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने त्योहार रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर सहित कम्प्यूटराइज्ड एफ0आई0आर0 आदि का अवलोकन किया।
इस अवसर पर प्रदेश के विधि, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डाॅ0 नीलकंठ तिवारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन श्री अवनीश कुमार अवस्थी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in