मुख्यमंत्री ने वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

Posted on 28 August 2017 by admin

press-131चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर
लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने दवाओं की किसी भी स्तर पर कमी न होने देने की सख्त हिदायत दी

press-10उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने दो दिवसीय जनपद वाराणसी दौरे के दूसरे एवं अन्तिम दिन रविवार को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका कुशलक्षेम पूछे जाने के दौरान मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए।press-113
मुख्यमंत्री जी ने अस्पताल में कुल 365 दवाओं के सापेक्ष मात्र 100 से अधिक दवाओं की उपलब्धता होने की जानकारी होने पर उन्होंने अन्य आवश्यक दवाओं का शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ दवाओं की किसी भी स्तर पर कमी न होने देने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने अस्पताल के निशुल्क पैथाॅलॉजी सहित डिजिटल एक्स-रे आदि की भी जानकारी की। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल जानने के दौरान चिकित्सकों को नियमित रूप से मरीजों की देखभाल करने के निर्देश दिए। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने चिकित्सकों एवं सर्जनों के उपलब्धता की भी जानकारी की।press-121
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन 10 से अधिक सर्जरी की जाती है, इस पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में मरीजों के पास जाकर उनकी समस्याओं एवं अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in