Categorized | लखनऊ.

कार्यकर्ता के सम्मान की जिम्मेदारी मेरी-केशव मौर्य

Posted on 28 August 2017 by admin

mathura-photo_1प्रधानमंत्री मोदी जी के आवाह्न नए भारत के निर्माण तथा संकल्प से सिद्धि के अन्तर्गत आज वाराणसी में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ ये मंत्र भारत को दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगा। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने प्रमुख रूप भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी मथुरा द्वारा आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम मे उपमुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को नये भारत के निर्माण के लिये संकल्प दिलाया।
प्रदेेश अध्यक्ष ने कहा कि देश बदलाव के दौर में है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने देश को गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकबाद मुक्त, सम्प्रदाय वाद मुक्त, जातिवाद से मुक्ति के साथ साथ स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया है उसी संकल्प की सिद्धि के लिये भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कृत संकल्पित है।
भारत छोडो आंदोलन की 75 वी वर्ष गाँठ पर लिया गया यह संकल्प 2022 में आजादी की 75 वर्ष पूर्ण होने पर नये भारत के रूप में दुनिया के समक्ष होगा।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार है प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को सरकार महसूस करे प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते कार्यकर्ताओं की आने वाली प्रत्येक समस्या के समाधान के लिये सदैव तत्पर रहूंगा। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान स्वभिमान पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे निकायों के चुनाव में कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत से चुनाव जीतना है, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने प्रस्तावना प्रभारी रघुराज सिंह ने एव संचालन सिद्धार्थ लोधी ने किया
प्रदेश मंत्री श्री गोबिन्द नारायण शुक्ल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज 27 अगस्त को अन्य स्थानों पर सम्पन्न कार्यक्रमों में क्रमशः बरेली महानगर एवं जिला में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, इटावा में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतन्त्रदेव सिंह, चित्रकूट में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी, इलाहाबाद महानगर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, ललितपुर में प्रदेश महामंत्री विद्यासगार सोनकर, औरैया में प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, बुलन्दशहर में प्रदेश उपाध्यक्ष एंव सांसद सत्यपाल सिंह, बिजनौर में राज्यमंत्री गुलाबो देवी, उन्नाव में कैबिनेट मंत्री अशुतोष टण्डन, बहराइच में प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, मिर्जापुर में केन्दीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, लखीमपुर में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, हापुड में मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जालौन में ओमप्रकाश श्रीवास्तव, फिरोजाबाद जिला एवं महानगर में राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय, अमरोहा में श्रीमती कांता कर्दम बतौर मुख्यवक्ता उपस्थित रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in