Categorized | लखनऊ.

डा0 एन0एस0 हार्डिकर जी की 42वीं पुण्यतिथि

Posted on 26 August 2017 by admin

कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डा0 एन0एस0 हार्डिकर जी की 42वीं पुण्यतिथि आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा मनायी गयी। पुण्यतिथि में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने डा0 हार्डिकर के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
rajbabbarयह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने कहा कि सेवादल की स्थापना समाज को एकजुट करने, समरसता कायम करने और समाज की सेवा करने के उद्देश्य से हार्डिकर जी ने किया था। कांग्रेस पार्टी उसी उद्देश्य से समाजसेवा में जुटी हुई है और उसी भावना के तहत सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में आयी भीषण बाढ़ में बाढ़ पीडि़तों की न सिर्फ हरसंभव मदद की बल्कि अभी भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं। आज के दिन हम सभी को हार्डिकर जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।
पुण्यतिथि के मौके पर पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, महामंत्री श्री हनुमान त्रिपाठी, प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान, महामंत्री चौ0 सत्यवीर सिंह, सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक श्री करूणेश राठौर, श्री गिरिजाशंकर अवस्थी, श्री अमरेश यादव, श्री श्रोत गुप्ता, श्री शिव पाण्डेय, श्री गंगा सिंह एडवोकेट, श्री सुमित नन्दी, श्री सुनील सिंह, श्री प्रदीप कनौजिया आदि वरिष्ठ नेताओं ने स्व0 हार्डिकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in