Categorized | लखनऊ.

हमारे लिए राजनीति एक मिशन है - स्वतंत्र देव सिंह

Posted on 26 August 2017 by admin

27 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अनुपमा जायसवाल रहेंगी उपस्थित

03-8भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का निराकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने किया। जन सहयोग केन्द्र पर 135 समस्याओं का शिकायती पत्र आया जिसमें लगभग 96 समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। जन सुनवाई में मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में मौजूद रहे।
इस अवसर पर पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए श्री सिंह ने कहा कि जन सहयोग केन्द्र पर प्रत्येक दिन सरकार का कोई न कोई मंत्री उपस्थित रहता है। वह जनता की समस्याओं का निराकरण तुरंत करने का प्रयास करता है। इसके तहत आज लगभग 135 लोगों ने विभिन्न तरह की समस्याओं का जिक्र मा0 मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें से लगभग 96 लोगों की शिकायतों का निपटारा तत्काल कर दिया।
मा0 मंत्री जी ने कहा कि भाजपा एक विचार व मिशन के लिए काम करती है। उस दिशा में पार्टी के कार्यकर्ता अनवरत रूप से लगे है। सरकार गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए प्रयत्नशील है इसके लिए तमाम तरह के लोक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिसका लाभ आम जनमानस उठा रहा है। श्री सिंह ने पत्रकारों सवालों के जबाब में कहा कि रचनात्मक कार्यो से मानसिक व शरीरिक विकास होता है। जिससे लोगों के सवंर्गीण विकास के साथ-साथ समाज का भी स्वस्थ्य विकास होता है। इस तरह के कार्यक्रमों से दबी हुई प्रतिभाओं की प्रतिभा का प्रदर्शन होता है। जिससे वह आगे चलकर समाज के लिए हितकारी होते है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अनुपमा जायसवाल जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगी। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in