Categorized | लखनऊ.

उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने प्रदेश मुख्यालय से किया बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत सामग्री रवाना

Posted on 25 August 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय से उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने बाढ़ राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर संबोधित करते हुए डाॅ शर्मा ने कहा कि पूरा प्रदेश बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है, बाढ़ पीड़ितो की हर संभव सहायता हमारी सरकार एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। शर्मा ने बताया कि हर दिन अलग-अलग स्थानों से राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना की जायेगी। आज फैजाबाद, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती के लिए यह राहत सामग्री भेज रहे है। हमारी पूरी सरकार एवं पार्टी आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। जितनी भी मदद हो सकती है हम सरकार और पार्टी के स्तर पर करने में लगे हुए है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से अपने-अपने क्षेत्र से बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत सामग्री जुटाकर जरूरी स्थानों पर भेज रहे है।
11 उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा ने एक राजनैतिक दल के तौर पर हर प्राकृतिक आपदा के समय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया है। जन सहयोग से राहत सामग्री जुटाकर पीड़ितों की हर संभव मदद करने की कोशिश की है। आज जब प्रदेश का बड़ा हिस्सा बाढ़ में डूबा है तब भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्यक्ष सहयोग भी कर रहे है और जनसहयोग से खाद्य पदार्थों जैसे दाल, आटा, चावल, नमक, बिस्कुट, नमकीन, चाय, टार्च, चीनी, मोमबत्ती, माचिस, दवाईयां, ओ.आर.एस. घोल जैसी वस्तुएं भी भेजी जा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, सुभाष यदुवंश, धर्मवीर प्रजापित प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी अभय सिंह, अशोक पाण्डेय, आनंद पाण्डेय आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in