Categorized | लखनऊ.

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 25 August 2017 by admin

26 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे उपस्थित
50भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह उपस्थित रही।
पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए स्वाति सिंह ने बताया कि जनसहयोग केन्द्र पर लोग जितनी भी समस्याएं लेकर आते है, सभी का न्यायोचित समाधान हो, इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों से बात-चीत करके उसका हल निकाला जाता है। आवश्यक शिकायतों के सन्दर्भ में जिलाधिकारी, पुलिसअधीक्षक एवं सम्बन्धित अधिकारियों को टेलीफोन द्वारा अथवा पत्र द्वारा निर्देशित किया जाता है।
बाढ़ की तैयारियों पर बोलती हुई बाढ़ नियत्रण मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बाढ़ को ध्यान में रखकर पूरे पूर्वांचल में अच्छी तैयारी की गई थी। इस बार जितना पानी आया है उतना पिछले कई वर्षो में नही आया इसबार खतरे के निशान से 10-10 मीटर ऊपर पानी बह रहा है। फिर भी हमारी चाक चैबन्ध व्यवस्थाओं के कारण किसी प्रकार की जन हानि नही हुई। मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी ने सरकार के सभी मंत्रियों को बाढ़ पीडित क्षेत्रों में लगा रखा हैं वे स्वयं भी लगातार बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने एवं हालात को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित कर रहे हैं।
मंत्री जी ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 26 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री स्वतंत्रदेव ंिसह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in