Categorized | लखनऊ.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उ0प्र0 के प्राविधिक कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सूचना निदेशक ने शपथ ग्रहण कराई

Posted on 25 August 2017 by admin

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश के प्राविधिक कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज विभाग के आॅडिटोरियम में सूचना निदेशक श्री अनुज कुमार झा द्वारा सम्पन्न कराया गया।press-111

समारोह में संघ के निर्वाचित अध्यक्ष श्री संजीव मुखर्जी, उपाध्यक्ष श्री संदीप पाण्डेय, श्री सज्जन कुमार शुक्ल, महामंत्री श्री अतुल मिश्रा, संयुक्त मंत्री श्री मो0 जमील अहमद, कोषाध्यक्ष श्री रामदयाल, कार्यकारिणी सदस्य श्री अनूप यादव, श्री आत्म प्रकाश सिंह, श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव, श्री सुरेश दुबे, श्री मो0 खलील अहमद, श्री मजहर अब्बास, श्री प्रेमलाल मिश्रा तथा कार्यकारिणी नामित सदस्य श्री विशन सिंह, श्री वसी अहमद को सूचना निदेशक महोदय द्वारा शपथ ग्रहण कराई गयी।
पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निदेशक सूचना श्री अनुज कुमार झा ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की विभिन्न लम्बित समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जायेगा। उन्होंने अपने सम्बोधन में कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वह अपनी समस्याओं के संबंध में समय-समय पर अवगत कराते रहंे, जिससे उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण हेतु विचार-विमर्श किया जायेे।
कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश खरे द्वारा किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in