Categorized | लखनऊ.

कार्यवाही किये जाने का आग्रह किया

Posted on 25 August 2017 by admin

प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था, जनपद सीतापुर में 84 दिनों से लापता अजय कुमार पासी के मामले में कोई ठोस कार्यवाही न होने, लखीमपुर में शिवानी मिश्रा का छेड़खानी का विरोध करने पर हाथ काट दिये जाने तथा शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था पर चिन्ता व्यक्त करते हुए आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से मिलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी के आश्वासन के बाद भी कोई राहत कार्य न होने आदि के सम्बन्ध में ब्यौरा देते हुए अविलम्ब कार्यवाही किये जाने का आग्रह किया।
श्री जितिन प्रसाद ने राज्यपाल को सौंपे ब्यौरे में यह भी अवगत कराया कि लखीमपुर, सीतापुर सहित प्रदेश के जनपदों में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत खराब है। लखीमपुर, सीतापुर, गोरखपुर, बहराइच, बलरामपुर, महराजगंज, गोण्डा सहित विभिन्न जनपदों में बाढ़ की स्थिति बहुत बिकट हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मंे व्यापक स्तर पर राहत कार्य चलाये जाने की आवश्यकता है। विगत जून महीने में सीतापुर में व्यापारी सुनील जायसवाल, उनकी पत्नी एवं बेटे की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था लगभग तीन माह बीत चुका है, जिसमें प्रभावी कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है।
श्री राज्यपाल ने श्री जितिन प्रसाद को आश्वस्त किया कि वह आज ही शिवानी मिश्रा की चिकित्सा के बारे में मेडिकल कालेज के कुलपति को बुलाकर बात करेंगे एवं कानून व्यवस्था व बाढ़ की समस्या के बारे में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in