Categorized | लखनऊ.

प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रदेश मुख्यालय से किया बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत सामग्री रवाना

Posted on 23 August 2017 by admin

3-3भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाढ़ राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि पूरा प्रदेश बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है, बाढ़ पीड़ितो की हर संभव सहायता हमारी सरकार एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। श्री मौर्य ने बताया कि हर दिन अलग-अलग स्थानों से राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना की जायेगी। आज हम बलरामपुर के लिए यह राहत सामग्री भेज रहे है। कानपुर से भी अन्य जिलों के लिए आज राहत सामग्री भेजी जा रही है। हमारी पूरी सरकार एवं पार्टी आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। जितनी भी मदद हो सकती है हम सरकार और पार्टी के स्तर पर करने में लगे हुए है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से अपने-अपने क्षेत्र से बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत सामग्री जुटाकर जरूरी स्थानों पर भेज रहे है। 18
श्री मौर्य ने कहा भाजपा ने एक राजनैतिक दल के तौर पर हर प्राकृतिक आपदा के समय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया है। जन सहयोग से राहत सामग्री जुटाकर पीड़ितों की हर संभव मदद करने की कोशिश की है। आज जब प्रदेश का बड़ा हिस्सा बाढ़ में डूबा है तब भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्यक्ष सहयोग भी कर रहे है और जनसहयोग से खाद्य पदार्थों जैसे दाल, आटा, चावल, नमक, बिस्कुट, नमकीन, चाय, टार्च, चीनी, मोमबत्ती, माचिस, दवाईयां, ओ.आर.एस. घोल जैसी वस्तुएं भी भेजी जा रही है।
प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, अभय सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कुमार अशोक पाण्डेय, कौशलेन्द्र द्विवेदी, आनंद पाण्डेय आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in