Categorized | लखनऊ.

नया भारत र्निमाण ‘संकल्प से सिद्धि‘ 23 अगस्त को भदोही में रहेंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर

Posted on 23 August 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मा0 श्री नरेन्द्र मोदी जी के नया भारत र्निमाण ‘संकल्प से सिद्धि‘ को साकार करने की दिशा में जनचेतना जागृति करते हुए 16 अगस्त से नया भारत मंथन विषय पर सभी जिला केन्द्रो पर परिचर्चा आयोजन हो रहा है। जिसमें केन्द्रीय मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा संगठन के पदाधिकारीगण सहभागी होगें।
प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि इस वर्ष हम भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगाठ मना रहे है। सम्पूर्ण राष्ट्र ने 71वां स्वंत्रता दिवस मनाया गया है। 1942 से 1947 के 5 साल संकल्प से सिद्धि निर्णायक वर्ष के रूप में सफलता के साथ देश को आजाद कराने का कारण बना। आजादी के वीरों ने त्याग, तपस्या, संघर्ष और बलिदान दिये है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने 30 जुलाई 2017 को मन की बात में संकल्प से सिद्धि का महा अभियान चलाने का आह्वान किया है। वर्ष 2017 से 2022 के 5 वर्ष भारत के भविष्य के लिए ‘‘नया भारत-संकल्प से सिद्धि’’ के रूप में हम परिणित करेंगे।
प्रदेश मंत्री श्री गोबिन्द नारायण शुक्ल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी मा0 ओमप्रकार माथुर नेशनल इण्टर कालेज, भदोही बतौर मुख्यवक्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in