Categorized | लखनऊ.

गंभीर समस्याओं के समाधान कराने में हस्तक्षेप का अनुरोध किया

Posted on 23 August 2017 by admin

23-08-aमुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन के नेतृत्व में आज समाजवादी पार्टी के विधायको के एक प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्री राम नाईक से भेंटकर ज्ञापन सौंपा और उनसे प्रदेश की गंभीर समस्याओं के समाधान कराने में हस्तक्षेप का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमण्डल में श्री नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वमंत्री श्री बलराम सिंह यादव, श्री राजेंद्र चौधरी के अलावा लगभग 30 विधायक शामिल थे। इनमें प्रमुख हैं सर्व श्री पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई, मनोज पाण्डेय, डा0 मधु गुप्ता, नरेंद्र वर्मा, राम सुन्दरदास, आनंद भदौरिया।
प्रतिनिधि मण्डल में इनके अतिरिक्त नफीस अहमद, संतोष यादव ‘सनी‘, राजेश यादव ‘राजू‘, लीलावती कुशवाहा, पुष्पराज जैन, राम जतन राजभर, मो0 फहीम इरफान, अंबरीष सिंह पुष्कर, रफीक अंसारी, जगदीश सोनकर, राकेश प्रताप सिंह, राजकुमार उर्फ राजू यादव, राजपाल कश्यप, हीरालाल यादव, प्रमु नारायण सिंह, आशुतोष उपाध्याय, रणविजय सिंह, परवेज अली, डा0 दिलीप यादव भी शामिल थे।
श्री राज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधि मण्डल की बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in