Categorized | लखनऊ.

भारत रक्षा मंच का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर लखनऊ में हुई बैठक

Posted on 23 August 2017 by admin

img-20170823-wa0015उत्तर प्रदेश में तेज़ी से सगठन का विस्तार और राजधानी में होने वाला प्रदेशस्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भारत रक्षा मंच की उत्तर प्रदेश शाखा द्वारा आयोजित बैठक आज यहाँ प्रदेश मुख्यालय (सरवन प्लाजा, सप्रू मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ) पर सम्पन हुई।
भारत रक्षा मंच की आज की इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकान्त केलकर ने यूपी में संगठन को बढ़ाने के लिए व्यापक चर्चा करते हुए कहा कि यूपी के सभी जिलों में राष्ट्रवादी विचार के लोगो को आज जोड़ने की आवश्यकता है। श्री केलकर ने जोर देते हुए कहा की हमे आज ऐसे युवा समूहों को तैयार करने की जरूरत है, जो राष्ट्र रक्षा में अपना जीवन लगा सके।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारत रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक अमित पांडेय ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही छेत्रिय समीकरणों को ध्यान में रख कर युवाओ एवम प्रबुद्धजनों की देश रक्षा में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
आज की इस बैठक में वक्ताओं के रूप में डॉ0 वीरेंद्र जायसवाल (वाराणसी), रविकांत शुक्ला (लखनऊ) डॉ0 संजय मिश्रा, अनुराग दुबे (इटावा), एडवोकेट देवकीनंदन, एडवोकेट आशुतोष (बाराबांकी) ने भी अपने विचार रखे। बैठक का सफल संचालन डॉ0 एस0पी0 तिवारी (राष्ट्रीय विस्तारक) ने किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in