Categorized | लखनऊ.

स्वतः रोजगार योजना, नगरीय क्षेत्र निर्माण योजना, लाण्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग योजना हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Posted on 23 August 2017 by admin

उ0प्र0 अनुसूचितजाति वित्त एवं विकास निगम लखनऊ के माध्यम से संचालित स्वतः रोजगार योजना, नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजना, लाण्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग, योजनाओं के अन्तर्गत आवेदन पत्र कार्यालय दिवस में आमंत्रित किये गये है। इन योजनाओं में जनपद में निवास करने वाले अनुसूचित जाति के बेरोजगार तथा गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यावन करने वाले परिवारों को जिनकी वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में रू0 56460/- तथा ग्रामीण क्ष्ज्ञेत्र में रू0 46080/- से अधिक न हो को उद्योग,व्यवसाय एवं सेवा क्षेत्र में बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ( विकास)/जिला प्रबन्धक अनुगम लखनऊ ने इस आशय की जानकारी आज यहां दी। उन्होने बताया कि निगम द्वारा परियोजना लागत का 25 प्रतिशत मा0मनी ऋण के रूप में तथा अधिकतम रू0 10000/-अनुदान की सुविधा अनुमन्य करायी जाती है जिनके पास दुकान निर्माण हेतु 13.32 वर्ग मी0 के स्थल का भ्ज्ञूमि स्वामित्व उनके पक्ष में हों आवेदन कर सकते है। इसकी परियोजना लागत रू0 78000/- है। जिसमें रू0 10000/- अनुदान तथा शेष धनराशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में उपलब्ध करायी जाती है। उन्ळोने बताया कि इसके अतिरिक्त धोबी समाज के लिए संचालित लाण्ड्री योजना में रू0 22.16 लाख तथा रू0 1.00 लाख की परियोजना संचालित है दोनो प्रकार की परियोजनाओं में रू0 10000/- अनुदान तथा क्रमशः रू0 2.06 लाख एवं 0.90 लाख ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा देय है जिसकी अदायगी 60 मासिक किश्तो में की जायेगी। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम न हो। उन्होने बताया कि आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस मे निःशुल्क कार्यालय जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 विकास भवन, द्वितीय तल सर्वोदय नगर, इन्दिरानगर लखनऊ से प्राप्त किये जा सकते है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in