Categorized | लखनऊ.

मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक 01 सितम्बर को

Posted on 23 August 2017 by admin

अपर आयुक्त उद्योग लखनऊ मण्डल श्री आर0के0सिंह ने बताया कि मण्डलायुक्त श्री अनिल गर्ग की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक 01 सितम्बर 2017 को मण्डलायुक्त कार्यालय सभागार में पूर्वान्ह 11-30 बजे आहूत की गयी है।
उन्होने उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई एवं लखीमपुर-खीरी को निर्देश दिये है कि बठक में पीएमईजीपी योजना वर्ष 2017-18 की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। उक्त बैठक में लीड बैंक मैनेजर एवं सभ ी बैंको के क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा भी प्रतिभाग किया जाना है उन्होने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि लीड बैंक मैनेजर एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक को बैठक में प्रतिभाग करने हेतु अपने स्तर से अवगत कराते हुए अद्यतन स्थिति के साथ बैठक में उपस्थित हों।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in