Categorized | लखनऊ.

पीएम मोदी ने निभाया मुस्लिम बहनों को इंसाफ का वायदा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सराहनीय - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 23 August 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि ट्रिपल तलाक पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उस सपने की जीत है जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और बराबरी की बात कही गई थी। पीएम मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार की ईमानदार और मजबूत पैरवी के चलते ही अदालत में मुस्लिम बहनों की जीत हुई और ये फैसला स्वागतयोग्य है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस फैसले से ना सिर्फ मुस्लिम बहनों में बल्कि समाज के हर वर्ग में खुशी है और इस फैसले के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में भी ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम बहनों की मदद का भरोसा दिलाया था और कहा था कि पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट से आया फैसला इस बात का सबूत है कि भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी जी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने अपना ये वायदा भी निभाया है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि ट्रिपल तलाक का मामला काफी वक्त से अदालत में लंबित था। मुस्लिम बहनें लंबे समय से ट्रिपल तलाक को लेकर इंसाफ मांग रही थीं। लेकिन पहली बार श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने अदालत में इस मामले की ना सिर्फ मजबूत पैरवी की बल्कि सरकार मुस्लिम बहनों की आवाज भी बनी। इसके सकारात्मक नतीजे आज सबके सामने हैं। अदालत ने मुस्लिम बहनों की पीड़ा को महसूस किया है और उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बार-बार ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर आवाज उठाई थी। उन मामलों को लेकर दुख और चिंता भी जताई थी जिसमें ट्रिपल तलाक के चलते तमाम मुस्लिम बहनों की जिंदगी तबाह हो गई है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार की कोशिशों का ही नतीजा है कि आज देश में एक नए अध्याय की शुरूआत हुई है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान को लेकर ये एक ऐतिहासिक फैसला है और इस फैसले को देश के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। खासतौर पर मुस्लिम बहनों और उनके परिवार वालों के लिहाज से ये फैसला मील का पत्थर साबित होगा। श्री त्रिपाठी ने अदालत के फैसले पर मुस्लिम बहनों, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और देश के लोगों को बधाई दी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in