Categorized | लखनऊ.

राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 21 August 2017 by admin

22 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ रहेंगे उपस्थित

03-6भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री मन्नू कोरी उपस्थित रहे।
पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने कहा कि अब लोगो की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर होने लगा इसलिए जनसहयोग केन्द्र पर आने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। आज लगभग 100 समस्याएं हमारे पास आयी। अधिकांश समस्याओं का तुरंत निस्तारण कर दिया गया एवं कुछ समस्याओं के संदर्भ में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सम्बन्धित अधिकारियों को टेलीफोन के माध्यम से निर्देशित किया गया।
श्री कोरी ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश जसवंत सैनी जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in