Categorized | लखनऊ.

बाढ़ पीड़ितों को सहायता राहत पहुंचाने आगे आयी भाजपा

Posted on 21 August 2017 by admin

16भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य चलाये जाने के संदर्भ में प्रदेश मुख्यालय में आयोजित हुई। बाढ़ से प्रभावित पूर्वांचल एवं तराई के जनपदों में भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न स्तरों पर टोली बनाकर तथा सहायता शिविर लगाकर बाढ़ग्रस्त प्रभावित आमजन को राहत सामग्री वितरित कर सेवा करने का कार्य करेंगे।
यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष माननीय केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय सुनील बंसल जी के दिशा निर्देश पर बाढ़ पीड़ितो के सहायतार्थ आयोजित हुई। बैठक को प्रदेश मंत्री मा0 अनूप गुप्ता जी ने सम्बोधित किया।
उन्होंने बताया कि लखनऊ महानगर में भाजपा नगर टोली के साथ कुमार अशोक पाण्डेय जी को तथा कानपुर महानगर मंे भाजपा की टोली के साथ आनन्द राजपाल जी को इस बाढ़ आपदा प्रबंधन के कार्य में समन्वय करने हेतु लगाया गया है। कानपुर एवं लखनऊ में ‘बाढ़ राहत सहायता’ के नाम से सामग्री संग्रह करायेंगे, तत्पश्चात बाढ़ प्रभावित जनपदों में भेजने का प्रबन्ध करेंगे।
श्री गुप्त ने कहा भाजपा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए मार्ग पर चलने वाली पार्टी है। यह पार्टी सामाजिक सरोकार के विषय में अन्य दलों से भिन्न है। देश दुनिया में जहां कही किसी प्रकार की आपदा/परेशानी आती है भाजपा के कार्यकर्ता राजनैतिक पद के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए आगे आते है, समाज के सहयोग से पीड़ित/प्रभावित लोगों के साथ खडे होने के लिए संकल्पित रहते है।
उन्होंने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं सहयोगियों को पार्टी नेतृत्व की मंशा से अवगत कराते हुए दिशा निर्देश देकर यथाशीघ्र आपदा प्रबंधन का कार्य करने को कहा। पार्टी खाद्य सामग्री जैसे चिउड़ा, लईया, चना, गुण, नमक, पानी, आटा, दाल, चीनी, उपयोगी वस्तु, छाता, बरसाती, मोमबत्ती, माचिस, कपड़े आदि को जनसहयोग के माध्यम से एकत्र कर यथाशीघ्र बाढ़ प्रभावित जिलों में पहुंचाने का कार्य करेेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष, त्रिलोक अधिकारी नगर महामंत्री, हरशरन लाल गुप्ता पार्षद, राकेश कपूर बाबा, पार्षद वीरेन्द्र जस्मानी, संजय गुप्ता, रामगोपाल पार्षद, धनश्याम अग्रवाल गुड्डा, गिरीश गुप्त, पवन जायसवाल, पुरूषोत्तम पुरी, पार्षद शिवकुमार यादव गुड्डू आदि उपस्थित रहें।
सीतापुर, लखीमपुर, गोण्डा, बहराइच, गोरखपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती आदि बाढ़ से प्रभावित जनपदों में जिला संगठन को निर्देश देकर टोलिया बना कर राहत सहायता कार्य चलाना सुनिश्चित किया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in