Categorized | लखनऊ.

युवा प्रतिभाएं पं0 दीनदयाल के स्वप्नो का भारत तथा मोदी जी के नए भारत के र्निमाण को साकार करेगी - सुनील बंसल

Posted on 21 August 2017 by admin

पं0 दीनदयाल उपाध्याय युवा खेल महोत्सव तथा युवा कला संगम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

8-2पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी आयोजन अभियान के अन्र्तगत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किए जा रहे खेल महोत्सव तथा युवा कला संगम कार्यक्रम की तैयारी के संदर्भ में आज प्रदेश मुख्यालय पर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मार्गदर्शन प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने किया। श्री बंसल ने अपने उद्बोधन में प्रदेश की युवा प्रतिमाओं को युवा मोर्चा से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की युवा प्रतिमाएं युवा मोर्चा के साथ जुड़कर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के स्वप्नों का भारत तथा प्रधानमंत्री मोदी जी के नए भारत के र्निमाण को साकार कर सकती है।
युवा खेल महोत्सव तथा युवा कला संगम अभियान के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अश्वनी त्यागी श्री जानकारी देते हुए बताया कि युवा खेल महोत्सव के कार्यक्रम 27 अगस्त से प्रारम्भ होकर 20 सितम्बर तक सम्पन्न किए जायेंगे। युवा खेल महोत्सव तथा युवा कल संगम सभी जिलो में सम्पन्न किए जाएगें। इन दोनों कार्यक्रमों के संयोजन के लिए सभी प्रशासनिक मण्डलों के प्रभारी नियुक्त किए गये है। जो युवा खेल महोत्सव तथा युवा कला संगम के आयोजन को सम्पन्न करायेंगे। युवा खेल महोत्सव में फुलबाल, बालीबाल, कबड्डी, हाकी तथा क्रिकेट में से कोई दो ख्ेाल का आयोजन किया जायेगा। तथा युवा कला संगम में गायन, नृत्य, चित्रकारी की प्रति योगिताएं आयोजित की जाएगी। दोनों कार्यक्रमों के लिए प्रत्येक जिले में लगभग 300 युवा खिलाड़ी तथा 200 युवा कलाकार का पंजीकरण प्रगति पर है।
बैठक में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के प्रभारी श्री प्रद्दुम्न जी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक, मनोज पोसवाल, शिव भूषण सिंह, अनिल यादव अविनाश चैहान, हर्षवर्धन सिंह, अविनाश सिंह आशू, मोहित बेनीवाल, पंकज राना, वरूण गोपाल, चेतना राजन, सच्चिदानन्द राय आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in