Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को पत्र प्रेषित कर रेल हादसे पर दुःख व्यक्त किया

Posted on 21 August 2017 by admin

भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने राज्यपाल श्री राम नाईक को पत्र लिखकर कल मुज्जफरनगर के करीब खतौली में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर हुए अनेक लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने हादसे में प्रभावित लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि राज्य सरकार और रेलवे प्रशासन दुर्घटना से प्रभावित लोगों को चिकित्सकीय सुविधा के साथ-साथ अन्य आवश्यक सहयोग भी प्रदान करें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in