Categorized | लखनऊ.

बी.एस.पी. द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-दिनांक 19.08.2017

Posted on 19 August 2017 by admin

(1)     उत्कल एक्सप्रेस के मुजफ्फरनगर जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने से छह से अधिक लोगों की मौत व बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त।
(2)     केन्द्र व राज्य सरकार तत्काल राहत व बचाव के काम के साथ-साथ घायलों व पीड़ित परिवार वालों को बेहतर इलाज की मुफ्त व्यवस्था व अनुग्रह राशि देने की तत्काल सुनिश्चित करेः बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी।

लखनऊ, 19 अगस्त 2017: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस के मुजफ्फरनगर जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने सें छह से अधिक लोगों की मौत व बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार को बयानबाजी छोड़कर राहत व बचाव के काम के साथ-साथ घायलों को बेहतर इलाज की मुफ्त व्यवस्था व पीड़ित परिवार वालों को अनुग्रह राशि देने की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करनी चाहिये।
हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरकर बस्ती के घरों में जा घुसे हैं। इससे यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों के मरने की आशंका है। उन परिवार वालों को भी सरकार द्वारा तत्काल राहत व अनुग्रह राशि सहित हर प्रकार का सहयोग मुहैया कराया जाना सरकार की जिम्मेदारी बनती है।

जारीकर्ता:
बी.एस.पी. उ.प्र. राज्य कार्यालय
12, माल एवेन्यू, खनऊ

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in