Categorized | लखनऊ.

मुआवजा दिए जाने की मांग

Posted on 19 August 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में पुलिस भर्ती हुई थी। इस भर्ती के परिणाम भाजपा सरकार ने रोक दिए हैं। इससे बड़ी तादाद में नौजवान निराश हुए हैं और अवसाद में भी चले गये हैं। इसके दुष्परिणाम स्वरूप दो जवानों ने आत्म हत्या कर ली है।
रायबेरली जनपद के ग्राम व पोस्ट हिंदोपूर मजरे पाहो थाना खीरो निवासी नंद कुमार पुत्र श्री महादेव तथा जनपद मैनपुरी के थाना किसनी अंतर्गत ग्राम नगला दलप पो0 चैराहपूर निवासी सूरज सिंह द्वारा पुलिस में भर्ती न होने पर आत्महत्या किए जाने की दुःखद सूचना है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रत्येक जवान के आश्रित परिजनों को 50-50 लाख रूपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in