Categorized | लखनऊ.

विरोध करते हुए दो ज्ञापन सौंपे

Posted on 19 August 2017 by admin

मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने आज महामहिम राज्यपाल श्री राम नाईक से राजभवन में मिलकर निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों तथा ब्लाक प्रमुखों को भाजपा के पक्ष में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर पद से हटाने की कार्यवाही का विरोध करते हुए दो ज्ञापन सौंपे। राज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातें गंभीरता से सुनी और उनपर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमण्डल में नेता विरोधी दल श्री रामगोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन, पूर्वमंत्री श्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल तथा विधायक श्री शैलेंद्र यादव ‘ललई‘ शामिल थे।
19-08-aसमाजवादी पार्टी द्वारा राज्यपाल महोदय को दिए गए एक ज्ञापन में कहा गया है कि जबसे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार सŸाा में आई है तभी से जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लाक प्रमुखों को इस्तीफे के लिए जबरन मजबूर किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के समर्थित सदस्यों के विरूद्ध व उनके परिवार के सदस्यों पर गंभीर मुकदमें लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसमें पुलिस का भी दुरूपयोग किया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस सम्बंध में एक अन्य ज्ञापन देकर औरैया में पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्ण रूप से भाजपा नेताओं के दबाव में काम करने और समाजवादी पार्टी के समर्थको के विरूद्ध गंभीर धाराओं में फर्जी केस दर्ज करने, दुव्र्यहार करने के आरोप लगाए है। यहां तक कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को भी औरैया जाने से रोका गया। प्रतिनिधिमण्डल ने महामहिम राज्यपाल से निष्पक्षता से चुनाव होने देने और अफसरशाही को नियंत्रित करते हुए औरैया के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजीव त्यागी को तत्काल स्थानांतरित किए जाने की मांग की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in