Categorized | लखनऊ.

हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ जनता की जीवन में खुशहाली लाना है - केशव मौर्य

Posted on 19 August 2017 by admin

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अपनी पार्टी और नेताओं को नहीं संभाल पा रहे है
20 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहेंगे उपस्थित

06-3भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में चल रहे जन सहयोग केंद्र में शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना। उप मुख्यमंत्री ने पीड़ितों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवाया। साथ ही कई समस्याओं पर संबन्धित अधिकारियों से बातचीत की। एवं कई अन्य समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश भी दिए।
जन सहयोग केंद्र में सुनवाई के दौरान मीडिया के सवाल पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार माननीय योगी जी के नेतृत्व वाली सरकार पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा के लिए समर्पित है। कहीं पर भी पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। किसी भी प्रकार के बजट में कोई कमी नहीं की जाएगी। उसके लिए जो रास्ते निकालने पढ़ेंगे, तो निकाले जाएंगे। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ जनता की जीवन में खुशहाली लाना है। उनका विकास कैसे हो, यदि बीमारी है तो इलाज कैसे हो, बच्चों की अच्छी पढ़ाई कैसे हो, बेघरों को घर कैसे मिलें। अगर बाढ़ है तो बाढ़ के संकट से मुक्ति करा कर उनको सेवा कैसे मिले। सभी दिशाओं में हमारी सरकार बड़ी ईमानदारी के साथ प्रयास कर रही है।
श्री मौर्य ने कहा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री इस समय डिप्रेशन में है। उनका चेहरा ही बताया करता है कि वह तनाव में है और तनाव में उनको इस बात का ध्यान नहीं रहता कि वह उस बात को उठाने का प्रयास कर रहे हैं, जो समस्या उनकी सरकार की देन है। वहीं समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के साथ भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी अच्छे लोग आएंगे उनको पार्टी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया जब अपनी पार्टी नहीं चला पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को नहीं संभाल पा रहे हैं। यहां तक कि उनके नेता भी नहीं सम्भल पा रहे हैं, तो ऐसे अक्षम सपा पार्टी मुखिया को अपना पद छोड़ देना चाहिए।
केजीएमयू व अन्य किसी भी संस्थान में भ्रष्टाचार उजागर होता है या फिर वह किसी भी माध्यम से सरकार की जानकारी में आता है। उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल कानूनी कार्रवाई करेगी और भ्रष्टाचार करने वाले को भी किसी भी तरह से माफ नहीं किया जाएगा। वही मीडिया द्वारा पूछे गए दूसरे सवाल पर की सरकार लगातार प्रदेश की जनता की रक्षा की बात करती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से धमकी देने का मामला सामने आया है इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सक्षम है उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
श्री मौर्य ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी, विद्यासागर सोनकर एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in