Categorized | लखनऊ.

फोटो फेयर में मिल रही है फोटोग्राफी के विविध पक्षों की जानकारी

Posted on 18 August 2017 by admin

—वरिष्ठ छायाकार रवि कपूर ने किया विधिवत उद्घाटन

फोर्स वन द्वारा उत्तर प्रदेश पर्यटन व राज्य पर्यटन विकास निगम के सहयोग से आयोजित दूसरे फोटो फेयर का शुक्रवारको विधिवत् उद्घाटन वरिष्ठ छायाकार रवि कपूर ने किया। गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में तीन दिवसीय इस आयोजन मेंफोटोग्राफी के विभिन्न पक्षों की जानकारी दी जा रही है। फोटो फेयर में विभिन्न कंपनियों द्वारा कैमरे, लेंस, प्रिन्टर लाइट,सॉफ्टवेयर, फोटो एलबम, फोटो फ्रेम को मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया है। यहां वरिष्ठ छायाकारों तथा लखनऊ कैमरा क्लब केसहयोग से फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है।

उद्घाटन अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री रविदास महरोत्रा ने कहा कि फोटोग्राफी की अपनी पूरी दुनिया है। अखबार की खबर में अगरफोटो लगी है तो पूरी खबर की पल भर में हो जाती है। वरिष्ठ फोटोग्राफर रवि कपूर ने कहा कि फोटो फेयर जैसे आयोजनफोटोग्राफी की विधा में होने वाले नए प्रयोगों तथा तकनीकी की जानकारी प्रदान करने का सरल—सुगम माध्यम बनते हैं।समाजसेवी व उत्तर प्रदेश सिंधी सभा के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने कहा कि नयी तकनीक आ जाने से फोटो खींचना काफीआसान हो चुका है। लखनऊ फोटाग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसी वर्मा ने कहा कि फोटोग्राफी विधा में आए बदलाव कीजानकारी देने के लिए फोटोग्राफरों के लिए कार्यशाला का आयोजन भी होना चाहिए। उद्घाटन समारोह को उत्तर प्रदेश ओलंपिकसंघ के उपाध्यक्ष टी.वी. हवेलिया, एमिटी यूनीवर्सिटी की सहयक प्रोफेसर डॉ.तूलिका साहू, मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के अध्यक्षएस.एम. पारी व वरिष्ठ फोटोग्राफर अजेश कुमार जायसवाल ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन फोटो फेयर के संयोजकमनोज चंदेल ने दिया।

20 अगस्त तक आयोजित फोटो फेयर का मुख्य आकर्षण राजधानी के वरिष्ठ छायाकारों की फोटो प्रदर्शनी है। प्रदर्शनी में रविकूपर, अविनाश लिटिल, डॉ. भूपेश लिटिल, अजेश जायसवाल, अनिल सिंह रिसाल और आदित्य हवेलिया के छायाचित्रों कोखास रूप से देखा जा सकता है। डिस्कवर उत्तर प्रदेश शीर्षक से कृति गुप्ता की फोटो प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के पर्यटक स्थलों कोप्रद​र्शित किया गया है। शनिवार को 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर यहां संगोष्ठी का आयोजन मुख्य रूप सेकिया जाएगा।

फोटो फेयर के संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहित करने का ध्येय रखागया है। 20 अगस्त तक पूर्वाह्न 11 से रात आठ बजे तक आयोजित होने वाले इस फोटो फेयर में प्रवेश निशुल्क होगा। इसआयोजन में रेडियोसिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, ओरिजिन्स, लखनऊ कैमरा क्लब, मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब, द यूथ फोटोजर्नलिस्टएसोसिएशन व लखनऊ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का सहयोग मुख्य रूप से है।

फोटो फेयर में निकाॅन, कोनिका मिनोल्टा, यूनीक एलबम, फिट बिट, इपसन व अन्य प्रतिष्ठान मुख्य रूप से भाग ले रहे हैं। सुभाषपुस्तक भंडार ने फोटोग्राफी से संबंधित पुस्तकों तथा कॉफी टेबल बुक को मुख्य रूप से यहां प्रदर्शित किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in