मुख्यमंत्री ने जनपद सिद्धार्थनगर में बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न एवं राहत सामग्री वितरित की

Posted on 18 August 2017 by admin

press4बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही, प्रत्येक पीड़ित परिवार को पर्याप्त मात्रा में
खाद्यान्न एवं राहत सामग्री उपलब्ध करायी जाए: मुख्यमंत्री

कोई भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति किसी भी दशा में भूखा न रहने पाए

सभी प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न, राहत सामग्री का
वितरण बिना किसी भेदभाव के किया जाए

बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े

किसानों की फसलें बाढ़ से प्रभावित होने की दशा में
सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिया जाए

मुख्यमंत्री ने 02 मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान कीpress-23

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हंै कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही, प्रत्येक पीड़ित परिवार को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न एवं राहत सामग्री उपलब्ध करायी जाए। कोई भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति किसी भी दशा में भूखा न रहने पाए। सभी प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न, राहत सामग्री का वितरण बिना किसी भेदभाव के किया जाए। बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री जी ने ये निर्देश आज जनपद सिद्धार्थनगर के लोहिया कला भवन में बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न एवं राहत सामग्री वितरित करने के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर से गुजरने वाली सभी नदियां पहाड़ों से निकली हैं। ऐसी स्थिति में भारी वर्षा होने के पश्चात बाढ़ की भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकार स्थायी समाधान के लिए कार्य योजना तैयार कर रही है।img-20170818-wa0083
योगी जी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर की मदद से जनपद में बाढ़ग्रस्त गांवों में राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि जिन किसानों की फसलें पानी में डूब गयी हैं, उनका सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिया जाए।img-20170818-wa0084
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर उनकी क्षतिपूर्ति की जाए और मकान निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध करायी जाए। बाढ़ पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराये जाने में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ में जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, प्रशासन उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना सुनिश्चित करे।
योगी जी ने कहा कि बाढ़ से घिरे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए जनपद में एन0डी0आर0एफ0 और पी0ए0सी0 बटालियन की टीमें युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे राहत कार्याें की माॅनीटरिंग करते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन का सहयोग करें। स्थिति सामान्य होने तक सभी जनप्रतिनिधिगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमण किये जाने से राहत कार्याें में सुविधा होगी।
वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने स्वयं श्रीमती गीता देवी पत्नी स्व0 अखिलेश कुमार तथा अयोध्या पुत्र सूरत को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ितों को खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री जैसे मोमबत्तियां, माचिस के पैकेट, नमक के पैकेट इत्यादि भी उपलब्ध कराए। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न एवं राहत सामग्री वितरित की गयी।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर की तहसील शोहरतगढ़ के तहत सिसवा गांव में भी बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि बाढ़ पीड़ितों को कोई समस्या न हो। सभी पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध करायी जाए।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिगण श्री जय प्रताप सिंह, श्री सुरेश राणा सहित जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in